चेहल्लुम जुलूस और पालकी यात्री में नियमों का उल्लंघन डीएम सख्त होगी कार्रवाई।
बीते दिन मुजफ्फरपुर शहर महाकाल सेवा दल के द्वारा पालकी यात्रा निकाला गया था। इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा सेवा दल के अध्यक्ष को नियम शर्तों के अनुसार लाइसेंस दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी नियमों को अनदेखा कर तेज़ साउंड सिस्टम के साथ तय समय समय से अधिक समय तक चलता रहा। जिस वजह से डीएम कुमार गौरव के निर्देश पर पूर्वी SDO आनंद उत्सव ने पालकी यात्रा और चेहल्लुम निकालने वाले पांच संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा हैं। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से अब कार्रवाई होगी।