सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरे का रविवार को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मकबरा परिसर की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विशेषताओं का जायजा लेने के साथ पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और रख-रखाव की जानकारी ली। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित रखते हुए परिसर के पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की। अपर मुख्य सचिव के साथ रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा, उप विकास आयुक्त आकांक्षा आनंद, नगर आयुक्त, ओएसडी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।