सोरों के लिए रेलमंडी हनुमान मंदिर से निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा 🕉️🚩
सोरों के लिए जसवंतनगर के मोहल्ला रेलमंडी में स्थित हनुमान मंदिर से 40 श्रद्धांलु तूफानी डाक कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ कांवड़ यात्रा पूरी की।
इस दौरान श्री निवास यादव, भोले यादव, सभासद सुधीर यादव, सत्यवीर सिंह यादव, गजेंद्र यादव, ग्राम भीखनपुर पंचायत से भावी प्रधान प्रत्याशी यदवेंद्र जॉनी यादव, गिरीश यादव, सोनवीर यादव, टिंकू यादव, पप्पू यादव और गट्टे यादव ने अगोछा डालकर अंकुश यादव, वीरपाल यादव, ऋषि यादव, शिवम यादव, कन्हैया यादव, मधुर यादव, सोनू यादव, गौतम यादव, गोपी यादव और देवू यादव का स्वागत किया।
🚩 बोल बम के जयकारों से गूंजा माहौल, श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ी कांवड़ यात्रा।
#कांवड़यात्रा #बोलबम #सोरों #हनुमानमंदिर #DPSChannel