भीमगढ़ मोक्षधाम बना निजी ट्रैक्टर स्टैंड!
सिवनी जिले के छपारा विकासखंड की भीमगढ़ ग्राम पंचायत का मामला
वैनगंगा नदी तट पर स्थित मूलधाम मोक्षधाम में ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायत द्वारा टीन शेड बनवाया गया था, ताकि अंतिम संस्कार में आए लोगों को धूप-बारिश से राहत मिल सके।
लेकिन अब उसी पवित्र शेड के नीचे निजी ट्रैक्टर खड़ा किया जा रहा है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सवाल ये है - क्या पंचायत की सार्वजनिक संपत्ति का इस तरह निजी उपयोग सही है? क्या मोक्षधाम जैसी पवित्र जगह का सम्मान नहीं होना चाहिए?
ग्रामीणों ने मामले की जांच और शेड को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
#Seoni #Chhapara #Bhimgarh #MokshDham #ChhaparaNews #SeoniNews #HKNews07 #MadhyaPradesh #GramPanchayat