अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 01 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर
===
शिविर में वृद्धजनों की होगी विभिन्न प्रकार की जांच एवं उपचार
===
राष्ट्रीय वृद्धजन देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 01 अक्टूबर 2026 को जिला चिकित्सालय शहडोल में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम “दीर्घायु का युग: लम्बे जीवन के लिये व्यवस्थाओं का पुनर्विचार” निर्धारित की गई है। इसी थीम के अनुरूप आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में वृद्धजनों की विभिन्न प्रकार की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ शिल्पी सराफ ने जिले के अधिक से अधिक वृद्धजनों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
#शहडोल #shahdol