
गिरिडीह।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुंडी रोड भोरडीहा निवासी शुभम कुमार साव (28) के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, शुभम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। उसके पिता किशोर प्रसाद गुप्ता ने मुफस्सिल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन के अनुसार, 27 सितंबर को शुभम खाना खाने के बाद काम के सिलसिले में बाइक से गादी जिरामपुर स्थित श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज गया था। काम पूरा होने के बाद वह घर नहीं लौटा। वह अपने साथ होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर JH-10BT-6800) लेकर गया था। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने बताया कि शुभम की ऊंचाई करीब 5 फीट 2 इंच है। घर से निकलते समय उसने ब्राउन टी-शर्ट, जींस और जूते पहन रखे थे।लापता होने के बाद परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए शुभम की तलाश कराने की मांग की है।किसी को शुभम कुमार साव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो उनके पिता किशोर प्रसाद गुप्ता के मोबाइल नंबर 7808241082 पर सूचना देने की अपील की गई है।
#highlights
#jharkhand