#अलीगढ़ 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अलीगढ़ पुलिस का भव्य सम्मान समारोह, SSP ने फहराया तिरंगा; उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए पुलिसकर्मी, 100 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला,अलीगढ़ पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस पर SSP ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। आमजन, महिलाओं, बच्चों, वृद्धों व असहायों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। सराहनीय सेवा के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार के पदक तथा DGP उत्तर प्रदेश के सम्मान चिन्ह से पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस पेंशनर्स का भी सम्मान हुआ। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील घटनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 100 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह में अधिकारियों ने कर्मियों को बधाई देते हुए जनसेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया।
#IndependenceDay #AligarhPolice #UPPolice #PoliceIndia #Trending
Koil, Aligarh | Aug 15, 2026