
#राठ: कुएं में कूदी महिला, साढ़े तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन; सकुशल बाहर निकाला
राठ। सीने में असहनीय दर्द से परेशान होकर मायके आई 45 वर्षीय महिला शुक्रवार तड़के घर के बाहर स्थित कुएं में कूद गई। महिला को कुएं में उतराता देख परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बाहर आने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस, नगर पालिका और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।
नगर के अतरौलिया मोहल्ला निवासी राजबहादुर कुशवाहा ने बताया कि उनकी बेटी शीला (45) की ससुराल महोबा में है। उनके अनुसार शीला को काफी समय से सीने में असहनीय दर्द रहता है, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। करीब एक पखवाड़े पहले वह इलाज कराने के लिए मायके आई थीं।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब चार बजे शीला घर के बाहर स्थित कुएं में कूद गईं। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो वह कुएं के पानी में दिखाई दीं। परिजनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उन्हें बाहर आने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह कुएं से निकलने को तैयार नहीं हुईं।
ग्रामीणों ने रस्सी डालकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस, नगर पालिका और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आपदा राहत टीम के मुबीन अहमद ने कुएं में उतरकर महिला को बाहर निकाला।
इसके बाद महिला को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। परिजनों ने बताया कि शीला की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।
⚠️ परिजनों के मुताबिक महिला लंबे समय से दर्द से परेशान थीं। ऐसे मामलों में मानसिक परेशानी या लगातार दर्द से जूझ रहे व्यक्ति को अकेला न छोड़ें और समय रहते चिकित्सकीय मदद लें।
💬 ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परिवार और समाज की भूमिका पर आपकी राय क्या है?
👍 खबर पसंद आए तो Like करें, Share करें और ऐसी स्थानीय खबरों के लिए हमारे पेज को Follow जरूर करें।
#nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Oct 3, 2026