मटिहानी (बेगूसराय) में 30 वर्षों से जारी विस्थापन के दर्द को दूर कर 100 से अधिक परिवारों को नया आशियाना दिलाने वाली पूर्व अंचलाधिकारी (सीओ) पृथा अखौरी को पुनर्वासित परिवारों ने विदाई दी।
गुप्ता-लखमिनिया बांध पर दशकों से शरण लिए विस्थापितों ने महमदपुर गौतम मौजा में सफलता पूर्वक बसाए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए पूर्व सीओ को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
वर्षों पुराने संकट से राहत पाने वाले लोगों ने भावुक होकर कहा— "अधिकारी के सकारात्मक एवं संवेदनशील प्रयासों के कारण ही आज हमें अपना स्थायी घर मिल सका है।"
Bihar, India | Aug 8, 2026