चाक निवासी कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता चंद्रमौली प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि
मटिहानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत चंद्रमौली प्रसाद सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार ‘सर्जन’ ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके पुत्रों को पार्टी का झंडा एवं चंदन का पौधा भेंट कर दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
#मटिहानी #बेगूसराय #कांग्रेस #श्रद्धांजलि #चंद्रमौलीप्रसादसिंह