
✈️ रूडी की पहल को मिली बड़ी गति, सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मास्टर प्लान मंजूर
सारण और बिहार के लिए सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रस्तावित सोनपुर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी RITES Ltd. ने एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट (TEFR) प्रस्तुत की, जिसे बैठक में अनुमोदन प्राप्त हुआ। बैठक में सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
📍 सोनपुर एयरपोर्ट की प्रस्तावित खासियतें
➡️ पहले चरण में करीब ₹6,500 करोड़ का निवेश PPP मोड पर किया जाएगा।
➡️ एयरपोर्ट की बाहरी कनेक्टिविटी की लागत राज्य सरकार वहन करेगी।
➡️ फेज-1 को वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
➡️ परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब ₹37,000 करोड़ बताई गई है।
➡️ एयरपोर्ट में 3,800 मीटर लंबाई की तीन रनवे विकसित करने की योजना है।
➡️ आधुनिक CAT Guiding System दोनों दिशाओं में प्रस्तावित है, जिससे कम दृश्यता और प्रतिकूल मौसम में विमान संचालन में मदद मिलेगी।
➡️ बड़े विमानों के संचालन के लिए लैंडिंग, टैक्सी और पार्किंग की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
➡️ एयरपोर्ट को केवल यात्री हवाई अड्डा नहीं, बल्कि आधुनिक Cargo Hub के रूप में भी विकसित करने की योजना है।
➡️ निजी और कॉरपोरेट विमानों के लिए अलग छोटे टर्मिनल की व्यवस्था प्रस्तावित है।
➡️ रनवे के मध्य उत्तर-दक्षिण दिशा में Commercial Area और Aerocity Hub विकसित करने की परिकल्पना है।
➡️ करीब 45 से 60 मीटर ऊंचे आधुनिक ATC Tower का निर्माण प्रस्तावित है।
➡️ टर्मिनल का विकास Phase-I, Phase-II और Phase-III में किया जाएगा।
➡️ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए PMU (Project Management Unit) का गठन किया गया है।
परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश भी दिए गए हैं। PMU के माध्यम से रैयतों से जुड़े विषयों के समयबद्ध समाधान पर भी काम किया जाएगा।
सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकसित होने से सारण सहित आसपास के जिलों में बेहतर हवाई संपर्क के साथ व्यापार, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की परिकल्पना अब योजना से आगे बढ़कर धरातल पर आकार लेने की दिशा में बढ़ रही है।
#SonpurInternationalAirport #SonpurAirport #Saran #Chhapra #RajivPratapRudy #Bihar #Airport #Aerocity #CargoHub #KaawKaawNews Rajiv Pratap Rudy
Chapra, Saran | Sep 29, 2026