इटावा में एंटी करप्शन का बड़ा धमाका, 30 हजार की रिश्वत लेते पूर्ति निरीक्षक समेत तीन गिरफ्तार
इटावा। एंटी करप्शन टीम कानपुर ने गुरुवार को इटावा में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्ति कार्यालय के अंदर कथित रूप से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार वर्मा, उनके सहयोगी डीलर धर्मनारायण और पुष्पेन्द्र कुमार को कथित तौर पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई दोपहर करीब 1 बजे पूर्ति कार्यालय के अंदर की।
कार्रवाई के बाद टीम तीनों आरोपियों को लेकर थाना सिविल लाइन पहुंची, जहां आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में एंटी करप्शन टीम द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बताया यह जा रहा है कि धर्मनारायण डीलर का किया हुआ यह सब अधर्म है. डीलर ही बसूली करता था और रकम पूर्ति निरीक्षक तक पहुंचाता था.अब ना धर्म बचा और ना अधर्म.
Etawah, Etawah | Sep 25, 2026