झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई करोड़ों की डकैती के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वारदात के खुलासे और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है।