जीतू पटवारी और सुखेंद्र सिंह बन्ना की मेहनत लाई रंग रीवा के गुढ़ में पानी में सत्याग्रह कर रहे किसान पुत्र की हुई जीत देर रात पहुंचे कलेक्टर।
प्रथम न्याय न्यूज। रीवा के गुढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम बेला में किसान देशराज मिश्रा की कृषि भूमि पर हाईटेंशन लाइन और टावर लगाए जाने के विरोध में चल रहा अनशन करीब 48 घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हो गया। देर रात रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी समेत प्रशासनिक अधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे और किसान परिवार से चर्चा कर उनकी मांगों को नियमानुसार हल करने का भरोसा दिया।
किसान परिवार का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर हाईटेंशन लाइन और टावर लगाए जा रहे हैं, लेकिन जमीन के उचित मुआवजे का निर्धारण किए बिना काम कराया जा रहा है। किसान देशराज मिश्रा का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों के सामने जमीन के उचित मुआवजे की मांग रखी थी, लेकिन समय पर सुनवाई नहीं हुई।
48 घंटे तक चला अनशन-
मांगों को लेकर किसान पुत्र ने विरोध स्वरूप पानी में आधा डूबकर सत्याग्रह शुरू कर दिया था। अनशन की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। रात करीब 11 बजे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, गुढ़ एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने किसान से पूरे मामले की जानकारी ली और उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रशासन की समझाइश के बाद किसान ने अनशन समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। लंबे समय तक अनशन के कारण डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य की भी जांच की।
हाईटेंशन टावर और मुआवजे को लेकर विवाद-
किसान का आरोप है कि उसकी कृषि भूमि पर अडानी कंपनी की ओर से हाईटेंशन तार और टावर लगाए जा रहे हैं। किसान का कहना है कि जमीन के उपयोग के बदले उचित मुआवजा तय किए बिना काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
देशराज मिश्रा के मुताबिक उन्होंने अधिकारियों के सामने उचित मुआवजे की मांग रखी थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उनका आरोप है कि मामले में जवाब मांगने पर उन पर दबाव बनाने का प्रयास भी किया गया।
फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हो गया है। अब किसानों की निगाह इस बात पर है कि प्रशासन उनकी मांगों और मुआवजे से जुड़े मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।
#रीवा #RewaNews #MPNews #MadhyaPradesh #Vindhyasamachartv #KisanNews