पिपरिस में 27 सितंबर को सजेगा भव्य कुश्ती दंगल! भदोही के गोसाई का बांध, पिपरिस में 27 सितंबर 2026 को शानदार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।
आयोजकों की ओर से देश के किसी भी राज्य के पहलवानों को खुला आमंत्रण दिया गया है। जो पहलवान इस दंगल में भाग लेना चाहते हैं, वे 27 सितंबर को गोसाई का बांध, पिपरिस पहुंचकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
दंगल में नामी पहलवानों के दमदार मुकाबले कुश्ती प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजक: सर्वेश यादव एवं शेखर यादव
भारत क्रांति न्यूज — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
#BharatKrantiNews #BhadohiNews #Piparis #Kushti #Dangal #Wrestling #DesiKushti #Pehlwan #WrestlingCompetition #Purvanchal #UttarPradesh #LocalNews
Shekhar Yadav