चंद्र प्रकाश शर्मा को बजरंग दल का जिला संयोजक बनाया गया
मिर्जापुर। बजरंग दल में संगठनात्मक विस्तार के तहत चंद्र प्रकाश शर्मा को मिर्जापुर जिले का जिला संयोजक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चंद्र प्रकाश शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।