Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

छतरपुर जिले के थाना बमीठा पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- ग्राम गंज फोरलेन हाईवे सर्विस रोड से 15 पेटी, 132 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब, तस्करी में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार कुल कीमत करीब 15 लाख रुपए जप्त छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस थाना बमीठा को विगत रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान झांसी खजुराहो फोरलेन हाईवे में अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान ग्राम गंज पहुंची। फोरलेन हाईवे सर्विस रोड में संदिग्ध कार को रुकवा कर चेक करने पर अवैध शराब पाई गई, वैध दस्तावेज नहीं प्राप्त हुए। 15 पेटी, मात्रा 132 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये जप्त किया गया। चालक एवं सहयोगी आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त 2 अभियुक्त सहित 3 आरोपी- 1. प्रताप राजा पिता भान सिंह परिहार निवासी महोबा रोड डिपो कॉलोनी छतरपुर 2. अनुराग सोनी पिता आलोक सोनी निवासी डिपो कॉलोनी छतरपुर 3. अन्य फरार आरोपी के विरुद्ध थाना बमीठा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है, फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक बाल्मीक चौबे, सहायक उप निरीक्षक शिव प्रसाद प्रजापति, प्रधान आरक्षक अवधेश चतुर्वेदी, राजा भैया, आरक्षक भानु पटेल, सोनू यादव एवं टीम की भूमिका रही। #chhatarpur

MORE NEWS

बेहतरीन बुंदेली सिंगर सागर के सुनील लोधी की शानदार प्रस्तुति, दूल्हा बनके आ गए जीजा

बेहतरीन बुंदेली सिंगर सागर के सुनील लोधी की शानदार प्रस्तुति, दूल्हा बनके आ गए जीजा

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 17, 2026

🐍🔱 ॐ श्री नागचंद्रेश्वराय नमः शिवाय… 🔱🐍

🙏 नाग पंचमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏

🕉️ उज्जैन, मध्य प्रदेश स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के शिखर पर विराजमान भगवान श्री नागचंद्रेश्वर जी के दिव्य दर्शन वर्ष में केवल एक बार, नाग पंचमी के पावन अवसर पर होते हैं।

भगवान श्री नागचंद्रेश्वर जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य बना रहे। 🙏🐍

हर हर महादेव! 🔱
जय श्री नागचंद्रेश्वर महाराज! 🚩

#नागपंचमी #नागचंद्रेश्वर #उज्जैन #महाकाल #महाकालेश्वर #हरहरमहादेव #ॐनमःशिवाय

🐍🔱 ॐ श्री नागचंद्रेश्वराय नमः शिवाय… 🔱🐍 🙏 नाग पंचमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏 🕉️ उज्जैन, मध्य प्रदेश स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के शिखर पर विराजमान भगवान श्री नागचंद्रेश्वर जी के दिव्य दर्शन वर्ष में केवल एक बार, नाग पंचमी के पावन अवसर पर होते हैं। भगवान श्री नागचंद्रेश्वर जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य बना रहे। 🙏🐍 हर हर महादेव! 🔱 जय श्री नागचंद्रेश्वर महाराज! 🚩 #नागपंचमी #नागचंद्रेश्वर #उज्जैन #महाकाल #महाकालेश्वर #हरहरमहादेव #ॐनमःशिवाय

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 17, 2026

मेरठ, उत्तर प्रदेश 🆕
महिला दरोगा का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच भी की जा रही है।

मेरठ, उत्तर प्रदेश 🆕 महिला दरोगा का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच भी की जा रही है।

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 17, 2026