Public App Logo
80th Independence Day: 15 अगस्त पर आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। वहीं अपराध करने पर जेल में सजा काट रहे कैदियों को भी आजादी मिली है। ग्वालियर में 6 बंदी रिहा हुए वहीं जबलपुर में 18 कैदी सेंट्रल जेल से रिहा किए गए हैं। ग्वालियर। 15 अगस्त पर ग्वालियर केंद्रीय जेल से छह बंदियों को आजादी का तोहफा मिला। वर्षों से सजा काट रहे इन बंदियों को उनके अच्छे आचरण, अनुशासन और जेल में बेहतर कार्य के आधार पर शेष सजा में छूट देते हुए रिहा किया गया। जेल परिसर में हुए कार्यक्रम में जेल अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जेल से बाहर निकलते ही बंदियों के चेहरों पर नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी साफ दिखाई दी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्वालियर केंद्रीय जेल में आयोजित कार्यक्रम में छह बंदियों को विधिवत रिहा किया गया। जेल अधीक्षक के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के तहत साल में 15 अगस्त, 26 जनवरी और दो अन्य विशेष अवसरों पर ऐसे पात्र बंदियों को सजा में छूट दी जाती है, जिन्होंने जेल में अच्छा आचरण, अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठा दिखाई हो। इसी पात्रता के आधार पर इन छह बंदियों की शेष सजा माफ की गई। रिहा हुए कुछ बंदी अलग-अलग मामलों में करीब 14 साल तक की सजा काट चुके हैं। कुमार इंदर, जबलपुर। वहीं जबलपुरसेंट्रल जेल से 18 कैदी रिहा किए गए जिसमें 17 पुरुष और एक महिला हैं। सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। अच्छे चाल चलन और बेहतर काम के लिए उन्हें रिहा किया गया और 20 साल की जगह 14 साल में ही रिहाई दे दी गई। इस दौरान रिहा किए गए कैदियों के बेहतर जीवन की कामना की गई। वे जबलपुर, मंडला, डिंडोरी समेत अन्य जिलों के थे। #gwalior #mpnews #jabalpurnews #viralpost #viralnews - Madhya Pradesh News