#पालिका_उपाध्यक्ष_पद_के_लिए_आमने_सामने_कांग्रेस_और_भाजपा
#कांग्रेस से वार्ड 22 की सपना, #भाजपा से वार्ड 2 की जुलेखा ने दाखिल किया नामांकन
बिसाऊ। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 22 की पार्षद सपना पत्नी नेमीचंद खटीक ने नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 02 की पार्षद जुलेखा पत्नी हारून खत्री ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की सलमा बानो अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। अब उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के आमने-सामने आने से पालिका बोर्ड में सियासी मुकाबला और महत्वपूर्ण हो गया है।
#bissau #jhunjhunu #shekhawatiexpress #UpdateNews