भोपाल ..रातापानी टाइगर रिजर्व के औबेदुल्लागंज क्षेत्र में मादा बाघ की करंट लगाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 28 सितंबर को मृत मिले बाघ के शव की जांच और पोस्टमार्टम में करंट लगने से मौत की बात सामने आई।
वन विभाग ने मामले की जांच के बाद जसमन बारेला और भूरा बारेला को गिरफ्तार किया है। विभाग के मुताबिक, आरोपियों ने 26 सितंबर को घटनास्थल पर बाइंडिंग वायर में करंट प्रवाहित किया था, जिसकी चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई।
आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास छिपाकर रखा गया बाइंडिंग वायर और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। 29 सितंबर को बाघ का विधिवत पोस्टमार्टम कराने के बाद शवदाह किया गया।
#WildlifeCrime #TigerDeath #TigerReserve #Raisen #Obaidullaganj #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #WildlifeNews #FatafatNews