Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

'दिव्यांग पत्रकार दीपक गुप्ता की कड़क कलम का हुआ बड़ा असर': #बेला में 88 घंटे से जारी हाईटेंशन टावर का अनशन खत्म; देर रात 11 बजे खुद धरना स्थल पहुँचे रीवा कलेक्टर, पूर्व विधायक बांदा के तीखे तेवरों से भोपाल से दिल्ली तक गूंजी मऊगंज की आवाज! रीवा जिले की गुढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम बेला में अपनी उपजाऊ 1.5 एकड़ कृषि भूमि से गुजर रही हाईटेंशन टावर लाइन के निष्पक्ष मुआवजे की मांग को लेकर मूसलाधार बारिश और जलभराव के बीच 88 घंटे से जारी युवा देशराज मिश्रा के अनशन पर आखिरकार जिला प्रशासन को झुकना ही पड़ा। 'इंडिया हेडलाइन 24' के मुख्य संपादक दिव्यांग पत्रकार दीपक कुमार गुप्ता द्वारा प्रमुखता और तीखे तेवरों के साथ इस खबर को चलाए जाने के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और खबर का धमाकेदार असर देखने को मिला। मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बांदा भी पीड़ित युवा के समर्थन में धरना स्थल पहुँचे और प्रशासनिक तानाशाही पर भारी नाराजगी जताते हुए इस अन्याय की गूंज भोपाल से लेकर दिल्ली के गलियारों तक पहुँचा दी। मीडिया के भारी दबाव, पूर्व विधायक के तीखे तेवरों और जन-आक्रोश की गंभीरता को देखते हुए आखिरकार देर रात लगभग 11 बजे रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी स्वयं मौके पर पहुँचने को मजबूर हुए। कलेक्टर के साथ एसडीएम सुधाकर सिंह, तहसीलदार अरुण यादव और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। धरना स्थल पर पहुँचे कलेक्टर ने पीड़ित देशराज मिश्रा से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी सभी जायज़ मांगों को सुना और नियमानुसार शीघ्र अति शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने का ठोस लिखित/मौखिक आश्वासन दिया। कलेक्टर के इस कड़े आश्वासन और प्रशासनिक पहल के बाद 88 घंटे से चला आ रहा यह अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हुआ, जिसके तुरंत बाद स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 'इंडिया हेडलाइन 24' की इस असरदार पत्रकारिता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर कलम में धार हो और निष्पक्षता से जनता की आवाज उठाई जाए, तो निरंकुश शासन-प्रशासन को भी देर रात घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ता है। --- विशेष रिपोर्ट: दिव्यांग पत्रकार दीपक कुमार गुप्ता (मो. 7566164891)

Sadar, Lucknow | Aug 16, 2026