सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स का एक्सचेंज कार्यक्रम शुरू*
*मुख्यमंत्री ने हरियाणा के इन्फ्लूएंसर्स दल के वाहन को फ्लैग ऑफ कर उत्तराखंड के लिए किया रवाना*
*विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं से रूबरू होंगे हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स*
*हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट, राखीगढ़ी, हाइड्रोजन ट्रेन सहित प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे दौरा*
चंडीगढ़, 29 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचकूला में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल के वाहन को फ्लैग ऑफ कर उत्तराखंड के लिए रवाना किया। वहीं, उन्होंने उत्तराखंड से हरियाणा पहुंचे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
#follower