
विश्व रेबीज दिवस पर चमके ईचा के जितेश सिंह देव, उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सम्मानित
राजनगर। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 28 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजनगर प्रखंड अंतर्गत ईचा गांव निवासी जितेश सिंह देव को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। चाईबासा के ताबो बाईपास रोड स्थित वन प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान पशु स्वास्थ्य, रेबीज की रोकथाम और पालतू पशुओं के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके तहत पालतू कुत्तों के लिए निःशुल्क रेबीज टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। साथ ही डॉग शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुत्तों की सुंदरता, साज-सज्जा और प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में ईचा निवासी जितेश सिंह देव को भी सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
#Rajnagar #ChhotanagpurLive #doglife