Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जुआ खेलते दो दबोचे, 15 बाइकें बरामद सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत नैमिषारण्य पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी मिश्रिख बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा की टीम ने लक्ष्मणगंज मोड़ के पास से मानू (निवासी नैमिषारण्य, सीतापुर) और प्रदीप (निवासी बेनीगंज, हरदोई) को दबोचा। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, ₹13,000 की नगदी (₹9,000 माल फड़ व ₹4,000 जामा तलाशी) और 15 मोटरसाइकिलें बरामद की। बरामद बाइकों को 207 एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उबैश अली, हेड कांस्टेबल राजकुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। #NaimisharanyaPolice #GamblingRacketBusted #ActionAgainstCrime #LawAndOrder #सीतापुर_पुलिस

Sitapur, Sitapur | Jul 19, 2026