Public App Logo
👧📚 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ 🌸✨ 💪 सशक्त बेटी, सशक्त समाज की पहचान! जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देश पर जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, फखरपुर में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 🎯 कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को— 🎓 करियर मार्गदर्शन 📖 उच्च शिक्षा 👩‍💼 आत्मनिर्भरता ⚖️ महिला अधिकार एवं सुरक्षा 🚫 बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी एवं लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। 🏆 कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के बीच "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" लोगोयुक्त टी-शर्ट एवं टोपी का वितरण किया गया। 🌟 शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही विकसित समाज और समृद्ध राष्ट्र की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। 🤝 आइए, संकल्प लें— हर बेटी को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर दिलाने में अपनी भागीदारी निभाएं। #BetiBachaoBetiPadhao #NariShakti #WomenEmpowerment #CareerGuidance #Arwal #DistrictAdministration #EmpowerGirls #EducateGirls - Arwal News