#गोपालगंज :- SP विनय तिवारी ने पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर 3 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप प्रमाणित होने पर भोरे थाना के अपर थानाध्यक्ष SI संदीप कुमार को किया निलंबित। पुलिस जांच में रिश्वत मांगने और नियम विरुद्ध तरीके से पासपोर्ट रिजेक्ट कराने के आरोप पाए गए सही। SP ने भ्रष्टाचार और कदाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की बात कही है।