80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण
बाँदा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाँदा पुलिस कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा शिवराज द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल रहा।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!
#80वें_स्वतंत्रता_दिवस #BandaPolice #UPPolice #Shivraj #स्वतंत्रता_दिवस #BandaNews #जय_हिंद
Banda, Banda | Aug 15, 2026