Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

🇮🇳 आदित्यपुर में तेजस्विनी महिला संगठन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं झामुमो नेता प्रो. कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल रहा। प्रो. के.पी. सोरेन ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए अध्यक्ष सह स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का नेतृत्व करते हुए समाज के लिए काम करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है और जरूरतमंदों की मदद के लिए नीतू शर्मा हमेशा आगे रहती हैं। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। नीतू शर्मा ने कहा कि संगठन महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की मदद के लिए लगातार काम करता रहेगा। #सरायकेला #आदित्यपुर #स्वतंत्रतादिवस #तेजस्विनीमहिलासंगठन #नीतूशर्मा #केपीसोरेन #JharkhandNews #Seraikela #Adityapur #IndependenceDay #ChhotanagpurLive

MORE NEWS

🇮🇳 आदित्यपुर में तेजस्विनी महिला संगठन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं झामुमो नेता प्रो. कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल रहा। प्रो. के.पी. सोरेन ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए अध्यक्ष सह स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का नेतृत्व करते हुए समाज के लिए काम करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है और जरूरतमंदों की मदद के लिए नीतू शर्मा हमेशा आगे रहती हैं। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। नीतू शर्मा ने कहा कि संगठन महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की मदद के लिए लगातार काम करता रहेगा। #सरायकेला #आदित्यपुर #स्वतंत्रतादिवस #तेजस्विनीमहिलासंगठन #नीतूशर्मा #केपीसोरेन #JharkhandNews #Seraikela #Adityapur #IndependenceDay #ChhotanagpurLive - Adityapur Gamharia News