
🔥 बड़ी खबर: अतिक्रमण हटाओ अभियान... या सिर्फ कागजी खानापूर्ती? 🔥
*वैष्णव फ्रूट कंपनी का 35 फीट का कब्जा! क्या अधिकारियों को नहीं दिखता शाम का जाम?*
वार्ड क्रमांक 6, जयस्तंभ चौक पर वैष्णव फ्रूट कंपनी द्वारा पार्किंग स्थल में दुकान के चारों तरफ 25 से 35 फीट का बेधड़क अतिक्रमण किया गया है, जो साफ तौर पर देखा जा सकता है। शाम 7 बजे के बाद वहां कैसा भीषण जाम लगता है, यह कोई भी मौके पर जाकर देख सकता है!
❌ सवाल यह है कि क्या अधिकारियों को यह खुला अतिक्रमण नहीं दिखा?
श्रम विभाग ने नाममात्र की औपचारिकता निभाई।
पुलिस ने अपना खानापूर्ति वाला काम किया।
लेकिन जमीनी हकीकत में किसी का काम सही नहीं है—सीधे तौर पर घोर लापरवाही साफ दिख रही है!
नगर निगम को तो यह अतिक्रमण दिख ही नहीं रहा!
👉 खबर प्रकाशित होने के बाद भी केवल रात 12 बजे दुकान की लाइट बंद होती है, शटर कभी गिरता ही नहीं! पूरे तरीके से ले-देन का खेल चल रहा है।
👉 जब CM हेल्पलाइन में शिकायत हो चुकी है, लगातार खबरें छप रही हैं, फिर भी कार्रवाई न होना यही साबित करता है कि 5 किलो फल का नजराना लेने के जो आरोप लगे हैं, वे बिल्कुल सही हैं! चाहे जिम्मेदार निगम अधिकारी हों या साहब, सबकी आंखों पर फल का पर्दा पड़ा हुआ है।
*प्रशासनिक दावे और ज़मीनी हकीकत (रिपोर्ट):*
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। विगत दिनों कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह और निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन ने अधिकारियों तथा पुलिस बल के साथ धोबिया टंकी से अस्पताल चौराहा तक पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया था। भ्रमण के दौरान अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात में बाधा बन रही गतिविधियों को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के पालन में नगर निगम की टीम ने धोबिया टंकी से अस्पताल चौराहा मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए। बेतरतीब ढंग से लगे ठेला-गुमटियों को हटवाकर व्यवस्थित कराया गया तथा पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के संबंध में कार्यवाही की गई। संजय गांधी अस्पताल के सामने पार्किंग के लिए जगह खाली कराई गई। मेडिकल कॉलेज के पार्किंग गेट के पास दुकानदारों द्वारा किया गया स्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया। अस्पताल चौराहे से अमहिया रोड की ओर सड़क पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाकर आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया गया।
इसके अतिरिक्त, वार्ड क्रमांक 12 में एसपीएस मॉल के बगल स्थित बैंक्विट होटल द्वारा पार्किंग क्षेत्र में दीवार खड़ी कर किए जा रहे स्थायी अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर निगम की अतिक्रमण टीम मौके पर पहुंची और दीवार हटाने की कार्यवाही की। निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर के मुख्य मार्ग चरणबद्ध ढंग से एक-एक कर अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित किए जाएंगे।
*जनता का सीधा सवाल*
अगर अभियान पूरे शहर में चल रहा है, तो जयस्तंभ चौक के इस 35 फीट के पार्किंग अतिक्रमण और शाम के रोजमर्रा जाम पर बुलडोजर कब चलेगा? क्या कार्रवाई सिर्फ छोटे-मोटे पटरी वालों तक ही सीमित रहेगी?
#RewaNews #AatrikramanMuktRewa #VaishnavFruitCompany #JaystambhChowkRewa #RewaTrafficJam #RewaMunicipalCorporation #NagarNigamRewa
#CorruptionExposed #LaperwahiNahiChalegi #CMHelplineMP #MPGovt #CollectorRewa #RewaPolice