स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय जेल सागर से सात आजीवन कारावास से दंडित बंदियों की होगी रिहाई,,,,
सागर 14 अगस्त 2026
#स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर #राज्य #शासन द्वारा #केंद्रीय #जेल #सागर से #आजीवन #कारावास की सजा से दंडित 7 बंदियों को रिहा किया जाएगा। #मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग की रिहाई नीति दिनांक 27 मई 2025 के अंतर्गत आजीवन कारावास से दंडित बंदियों को सजा में विशेष माफी प्रदान की जा रही है।
रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में निरुद्ध रहने के दौरान उनके पुनर्वास के लिए टेलरिंग, कारपेंट्री, लोहारी, भवन मिस्त्री, भवन निर्माण आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसका उद्देश्य रिहाई के बाद बंदियों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
जेल अधीक्षक श्री रमेशचंद्र आर्य ने रिहा होने वाले बंदियों से पुनः अपराध नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बंदियों को जेल में रहते हुए जो कौशल एवं प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है, उसका उपयोग वे अपने परिवार के जीविकोपार्जन एवं अच्छे समाज के नव-निर्माण में सहभागी बनने के लिए करें।
रिहा होने वाले बंदियों के नाम
1. बृजबिहारी उर्फ फादर, पिता राधेलाल आदिवासी
2. बहादुर उर्फ भभूते, पिता हल्लू रैकवार
3. साहब सिंह, पिता धनीराम आदिवासी
4. हरजु, पिता जालम सिंह आदिवासी
5. संतोष, पिता दुलीचंद बेरेठा
6. उमेश, पिता उदेत अहिरवार
7. लखन, पिता दिमान अहिरवार