
बड़ी खबर | कोटा, राजस्थान 🚨
🔴 ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार!
कोटा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की इंटेलिजेंस टीम ने भीमगंजमंडी थाने के ASI रविंद्र सिंह यादव को कथित तौर पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
आरोप है कि लड़ाई-झगड़े और मारपीट के मामले में परिवादी व उसके माता-पिता का नाम हटाने और मामला रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। बताया गया है कि ASI पहले 35 हजार रुपए ले चुका था। बुधवार को नयापुरा इलाके में बाकी 15 हजार रुपए लेते समय ACB ने कार्रवाई की।
ACB टीम आरोपी ASI से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
📍 कोटा | राजस्थान
📰 एक्सपोज न्यूज़ इंडिया — सच, तेज़ और बेबाक
#Kota #KotaNews #RajasthanNews #ACB #ACBRajasthan #AntiCorruptionBureau #Rishwat #Bribery #PoliceNews #RajasthanPolice #KotaPolice #BhimganjMandi #RavindraSinghYadav #Nayapura #BreakingNews #BigNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #ExposeNewsIndia #ViralNews #TrendingNews #KotaRajasthan #राजस्थान #कोटा #रिश्वत #एसीबी #बड़ीखबर #ब्रेकिंगन्यूज
Ladpura, Kota | Oct 1, 2026