एडीजी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के साथ उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा के साथ सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने भी उत्साह एवं गौरव के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने देश सेवा के अपने अनुभव साझा करते हुए वर्तमान पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।
#bareilly #BAREILLYNEWS #bareillycity #IndependenceDay