बैरागढ़-चंबा सड़क पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, चालुज मोड़ के पास हुआ हादसा
चुराह,चंबा। बैरागढ़-चंबा सड़क मार्ग पर देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ में शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में बस को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना किस कारण हुई और बस में कितने यात्री सवार थे, साथ ही किसी के हताहत होने की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
#himachalpradesh