कैमूर ट्रैफिक पुलिस लगातार सभी ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ख़िलाफ कर रही है कार्रवाई।
इसी क्रम में कैमूर में बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने पर एक पुलिसकर्मी का चालान काटा गया। कैमूर पुलिस आप सभी से अपील करती है कि ज़िम्मेदार बनें और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। “नियम सबके लिए समान—सुरक्षित यातायात हम सभी की जिम्मेदारी।”