
#रामनगर करणी सेना के घेराव के बाद जागा #शिक्षा विभाग
16 साल से अटकी स्कूल भवन निर्माण की धनराशि का मिला UTR।
#करणी सेना उत्तराखंड के हस्तक्षेप के बाद #सरकारी विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए अटकी पड़ी धनराशि का मामला सामने आया है। करणी सेना का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण वर्षों से UTR नंबर नहीं दिया जा रहा था, जिसका खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ा।
#मुख्य शिक्षा अधिकारी, भीमताल कार्यालय के घेराव के बाद खंड शिक्षा अधिकारी, रामनगर ने अपर प्रमुख वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी, देहरादून को पत्र भेजकर वर्ष 2015 में अंतरित धनराशि के UTR नंबर उपलब्ध कराए हैं।
#पत्र में पांच विद्यालयों - प्राथमिक विद्यालय रियाल खत्ता (₹1,57,525), रा. प्रा. वि. बीड़ा खत्ता (₹69,144), रा. प्रा. वि. कंजर पड़ाव (₹1,70,800), रा. प्रा. वि. रिफौला (₹1,59,900) और रा. प्रा. वि. चौपड़ा (₹1,70,800) से संबंधित NEFT/UTR नंबर दर्ज हैं।
करणी सेना उत्तराखंड ने इसे अधिकारियों की बड़ी लापरवाही बताया है। संगठन का कहना है कि वर्ष 2010-11 से शुरू हुई यह प्रक्रिया 16 साल तक लटकी रही, जबकि बच्चे गर्मी, धूप और बरसात में अमानवीय परिस्थितियों में पढ़ने को मजबूर रहे। करणी सेना ने पूरे मामले की समयबद्ध जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar