अररिया में शान से लहराया तिरंगा, गिनाईं विकास की उपलब्धियां
अररिया में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम में जिले का मुख्य समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित हुआ। मुख्य समारोह में बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रभारी मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, आवास और पर्यावरण के क्षेत्र में चल रहे कार्यों तथा उपलब्धियों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। …...
Araria, Araria | Aug 16, 2026