सारण में पेपरलेस रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने की तैयारी, डीएम ने दिए निर्देश
छपरा में सोमवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्कोर की बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी अवर निबंधन पदाधिकारियों के साथ निबंधन कार्यों और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की प्रगति की समीक्षा की गई।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और इसके फायदे की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे कम कागजात और कम समय में रजिस्ट्री की सुविधा मिल रही है।
बैठक में पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाने, निबंधन कार्यालयों में हेल्प डेस्क और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के साथ कार्यालयों को बेहतर एवं व्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में भी निर्देश दिए गए।
वहीं, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन या निबंधन प्रक्रिया को लेकर गलत सूचना और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
#छपरा #सारण #पेपरलेसरजिस्ट्रेशन #रजिस्ट्री #सारणडीएम #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Sep 29, 2026