Public App Logo
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अब औपचारिक रूप से बिहार विधानसभा के सदस्य बनने जा रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराकर प्रशांत किशोर जन सुराज के पहले विधायक बने हैं। अब उनकी शपथ की तारीख भी तय हो गई है। विधानसभा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा का सत्र फिलहाल नहीं चल रहा है, इसलिए उन्हें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के चैंबर में शपथ दिलाई जाएगी। बांकीपुर लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में प्रशांत किशोर की जीत को बिहार की राजनीति में अहम बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। - Begusarai News