
बड़ी खबर: पुलिस के हत्थे चढ़े दो मोस्ट वांटेड नक्सली, मधुबन और चकिया धमाके में थे वांटेड!
मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र में पुलिस ने महमादा और चंपापुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो मोस्ट वांटेड नक्सलियों को दबोच लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
🔸 बबलू राम उर्फ मिठू राम (महमादा): यह कुख्यात नक्सली पूर्व में 'मधुबन धमाका' और 'चकिया रेलवे ट्रैक धमाका' जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। (टीआर नंबर 1660/26)
🔸 हरिशंकर राम उर्फ भगत (चंपापुर): यह भी पूर्व में नक्सली कांड में जेल जा चुका है और न्यायालय से इसके खिलाफ भी वारंट जारी था। (टीआर नंबर 346/19)
थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, अपर थानाध्यक्ष नीतू राज और दारोगा हेमशंकर यादव की टीम ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार की हर बड़ी खबर और जमीनी हकीकत से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें चर्चा बिहार की के साथ!
अपने विचार कमेंट्स में साझा करें। 👇
#PatahiPolice #BiharNews #motiharinews
#NaxalArrest #BreakingNewsBihar