
मोतिहारी में बड़ा हादसा: दो ट्रकों की भीषण टक्कर में उपचालक की गई जान, हाईवे पर भयंकर जाम
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण):
शहर के राज्य मार्ग पर चंडी माई स्थान के पास देर शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बेतिया की ओर से आ रहे एक ट्रक और दूसरे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस भीषण हादसे में बंजरिया थाना क्षेत्र के जटवा गांव निवासी उपचालक आफताब आलम की घटनास्थल पर ही मौ*त हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दुर्घटना के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही स्कॉर्पियो से भी जा टकराया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
हाइवे पर लगा लंबा जाम:
इस बड़ी घटना के बाद से हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया है और आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। सूचना मिलते ही छतौनी और नगर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है। पुलिस फिलहाल सड़क पर जुटी भीड़ को समझाकर यातायात सुचारू कराने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
🙏 अपील: सड़क पर चलते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और अपनी गति पर नियंत्रण रखें। सुरक्षित रहें।
📌 मोतिहारी और पूर्वी चंपारण की हर जमीनी खबर और पल-पल के अपडेट के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
#accidentnews #MotihariNews #EastChamparan #RoadAccident #BiharNews