Public App Logo
*प्रेस विज्ञाप्ति* *==================* *गोड्डा पुलिस* *दिनांक-09.07.2026* *थाना :- महागामा थाना* *==================* कल दिनांक-08.07.2026 को सनोखर थाना, जिला-भागलपुर कि एक महिला थाना आयी और एक टंकित आवेदन दी कि ग्राम लौगांय के अकरम नाम का लडका अपने 5-6 दोस्तो के साथ मिलकर खोया हुआ मोबाईल को ओझा-गुनी करके खोजने का प्रलोभन देकर दिनांक-05.07.2026 के रात्री में सामुहिक बलात्कार किया है, जिसके आधार पर सामुहिक बलात्कार करने के आरोप में प्रा० अभि० मो० अकरम तथा 5-6 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार कांड के उदभेदन तथा अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० टीम के द्वारा मानवीय साक्ष्यों/अन्य साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त प्रा०अभि० मो० अकरम को गिरफ्तार किया गया एवं इसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक टोटो एवं चार मोबाईल भी अभियुक्तों के पास से जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुसंधान/छापामारी कि जा रही है। *गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता :-* 1. मो0 अकरम उम्र करीब 19 वर्ष पिता मो० असलम 2. नुर नबी उम्र करीब 35 वर्ष पिता- मो0 मजीद 3. मो0 युसुफ उम्र करीब 22 वर्ष पिता जहीरुद्दीन 4. मो0 आसिफ उम्र करीब 21 वर्ष पिता- मो0 आसामी 5. खुर्शीद आलम उम्र करीब 23 वर्ष पिता सकीरुद्दीन सभी सा० लौगांय, थाना महागामा, जिला- गोड्डा। *जप्त सामानों की विवरणी :-* 1. मोबाइल- 04 2. टोटो- 01 *छापामारी टीम में शामिल सदस्यों का पद एवं नाम :-* 1. पु०नि० उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा प्रभाग। 2. पु0अ0नि0 ध्रुव कुमार, थाना प्रभारी, हनवारा थाना। 3. पु0अ0नि0 रोशन कुमार, थाना प्रभारी, ललमटिया थाना। 4. पु0अ0नि0 दरोगा राय, महागामा थाना। 5. पु०अ०नि० युगेश्वर उराँव, महागामा थाना। 6. पु०अ०नि० बिनय कच्छप, महागामा थाना। 7. स०अ०नि० खालीद अहमद, महागामा थाना। 8. स०अ०नि० निर्मल कुमार पांडेय, महागामा थाना। 9. स0अ0नि0 अनोद कुमार, महागामा थाना। 10. थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल। - Mahagama News