पटना जिले के मनेर नगर स्थित मनेर कोठीपर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा वार्षिक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत संघ परंपरा के अनुसार भगवा ध्वज की स्थापना और ध्वज प्रणाम के साथ हुई, मुख्य वक्ता पटना के सह विभाग कार्यवाह अभिमन्यु जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों को बौद्धिक मार्गदर्शन दिया, उन्होंने संघ के सिद्धांतों, राष्ट्र निर्माण में गुरु दक्षिणा के महत्व और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल सिंह, शशांकधर शर्मा, राज कुमार शर्मा, राजेश गुप्ता, अशोक तिवारी, शशि भूषण पांडे, चन्द्रभूषण पांडेय, धीरज यादव, अजय यादव, सुनील यादव, आनंद सिंह, मनोज सिंह, कुणाल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, विद्याभूषण शर्मा, कन्हैया मालाकार, ब्रह्मदेव मांझी सहित कई अन्य स्थानीय कार्यकर्ता एवं बाल स्वयंसेवक उपस्थित रहे। #manerrss #patnabihar #
Maner, Patna | Aug 9, 2026