निवास। माँ नर्मदा ग्राम विकास समिति निवास के तत्वावधान में निवास विकास खंड के किसानों ने सिंचाई हेतु नर्मदा जल की मांग और निवास नगर परिषद स्थित बंद पड़े करौंदी डेम का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर एसडीएम महोदय निवास के नाम ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवास क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई की समुचित व्यवस्था न होने से फसलें सूख रही हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। करौंदी डेम के बंद पड़े होने से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
ज्ञापन सौंपने के पूर्व आयोजित बैठक में आने वाले समय में इन्हीं मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन ने समय रहते किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आगामी दिनों में आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों, कृषकों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही।
#Niwas #Mandla #mp #gyapan
Niwas, Mandla | Sep 30, 2026