Public App Logo
(नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बुधवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तालबेहट के पास हुई, जब उनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम लगातार दोनों घायलों की निगरानी कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब इनोवा कार तेज रफ्तार से झांसी � - Korba News