Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

अंबिकापुर शहर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ ट्रेनी #आईपीएस #राहुल #बंसल सहित एएसआई प्रवीण कुमार राठौर व आरक्षक अंशुल शर्मा पर ठगी के मामले में धारा कम करने और जल्द चालान पेश करने के लिए हवाला के जरिए एक करोड रुपए लेने का मामला सामने आया है। दरअसल यह पूरा मामला अंबिकापुर शहर से जुड़ा है। शिकायकर्ता क्रेशर संचालनकर्ता रवि मोहन गोस्वामी ने बताया कि शेयर मार्केटिंग में ट्रेडिंग काम करता था। पीड़ित एक मोबाइल नंबर से फोन आया और कहा गया कि आप शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट करते हैं तो आपके लिए हम अच्छा एक प्लेटफार्म लेकर आए हैं। उस प्लेटफार्म का नाम था मनी ट्रेड 365 , स्काई ट्रेड नाम के दो एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर एप्लीकेशन में दिए क्यूआर कोड में रुपए इन्वेस्ट करने को कहा गया। पीड़ित ने क्यूआर कोड के जरिए छोटी रकम के साथ इन्वेस्ट किया तो मुनाफा होने लगा। इसी तरह पीड़ित ने कई खाता क्रमांक के जरिए पैसा इन्वेस्ट करता रहा, साथ ही परिवार के फोन पर के जरिए भी इन्वेस्ट किया गया । शिकायतकर्ता (पीड़ित) ने #मनी ट्रेड 365 और #स्काई ट्रेड नाम के माध्यम से 17-18 अलग-अलग बैंक खातों में 84 किश्तों के माध्यम से कुल 20.15 लाख रुपए जमा कराए गए। लेकिन कुछ समय बाद एप्लीकेशन बंद हो गया। जिसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो इसकी शिकायत ऑनलाइन के माध्यम रेंज साइबर थाना सरगुजा (अंबिकापुर) में कराया गया। शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) 66D अपराध दर्ज कर लिया गया था। इधर सरगुजा जिले के अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक के तौर पर 2022 बैच के आईपीएस राहुल बंसल की पदस्थापना 05 अगस्त 2025 को हुई। और इस शिकायत की जांच राहुल बंसल के द्वारा की जा रही थी। मामले में पीड़ित पक्ष से पूछताछ के अलावा आरोपियों को हरियाणा से लाकर पूछताछ भी की गई थी। इसी बीच सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज सुधांशु कौशिक ने मामले में #CBI, राहुल बंसल, ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा को नोटिस जारी किया। सभी पक्षों ने अपने-अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से कोर्ट में जवाब पेश किया है। कोर्ट ने 17 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ के #DGP को भी नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी थी। DGP की ओर से पेश अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए एक माह का समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने यह अनुरोध खारिज कर 22 जुलाई 2026 तक पूरी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। बाद में 4 अगस्त 2026 को कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त 2026 को होना था। बताया जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने अगली सुनवाई 18 अगस्त की तारीख मुकद्दर की हैं। लेकिन इस पूरे मामले में धारा कम करने सहित चालान पेश करने के लिए एएसआई व आरक्षक के जरिए ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल ने हवाला के जरिए एक करोड़ मांगने का ऑडियो वायरल हो गया हैं। हवाला के जरिए दो किस्तों में 50-50 लाख रुपए लिए गए, साथ ही आरक्षक अंशुल शर्मा के द्वारा अपना गैजेट खराब होने को लेकर अलग से और रुपए की मांग करते हुए मोबाइल दुकान में छोड़ने की बात की गई। इस तरह से इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि पूरे मामले को लेकर क्या कुछ निकल कर सामने आता है। यह तो आने वाले वक्त में साफ हो जाएगा।इस पूरे मामले को लेकर सरगुजा #आईजी #दीपक कुमार झा ने बताया कि साइबर रेंज थाना अंबिकापुर में एक साइबर ठगी का अपराध पंजीबद हुआ था। मामले में देश के अलग -अलग राज्यों से 23 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है। वही इस पूरे मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी पक्ष के द्वारा सीबीआई से शिकायत की गई थी। जिसमें हमने जवाब दिया है, साथ ही आरोपी पक्ष के द्वारा एक करोड रुपए लेनदेन के आरोप के सबूत पेश करने को कहा गया था। लेकिन आज तक सबूत पेश नहीं किया गया है। वहीं जिन पुलिस आरक्षक और एएसआई के द्वारा रुपए की मांग को लेकर बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से साइबर रेंज थाना से निलंबित कर दिया है, और जो भी जांच में तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।

Ambikapur, Surguja | Aug 14, 2026

MORE NEWS

एक तरफ पूरा भारत आजादी का जश्न मना रहा है वही अंबिकापुर में कुछ लोगों के द्वारा वाटर पार्क में आइटम सॉन्ग के साथ डांस और आपस में ही मारपीट का वीडियो सामने आ रहा है जो चिंताजनक विषय है ।

- राष्ट्रीय त्योहारों के दिन सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की अमानवीय कृत्य करने वाले लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

सरगुजा पुलिस से अनुरोध है कि संबंधित मामले को संज्ञान में लें और आवश्यक कार्रवाई करें । SURGUJA POLICE 

#surgujanews #ambikapurnews
#ambikapur 
#chhattisgarh #cgnews

एक तरफ पूरा भारत आजादी का जश्न मना रहा है वही अंबिकापुर में कुछ लोगों के द्वारा वाटर पार्क में आइटम सॉन्ग के साथ डांस और आपस में ही मारपीट का वीडियो सामने आ रहा है जो चिंताजनक विषय है । - राष्ट्रीय त्योहारों के दिन सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की अमानवीय कृत्य करने वाले लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सरगुजा पुलिस से अनुरोध है कि संबंधित मामले को संज्ञान में लें और आवश्यक कार्रवाई करें । SURGUJA POLICE #surgujanews #ambikapurnews #ambikapur #chhattisgarh #cgnews

Ambikapur, Surguja | Aug 16, 2026

माताओं-बहनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में अब तक ₹19,444 करोड़ की राशि सीधे भेजी जा चुकी है।

जब प्रदेश की माताएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तो परिवार मजबूत होता है और जब परिवार मजबूत होता है, तो छत्तीसगढ़ आगे बढ़ता है।

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

@vishnudeosai
@dpr.chhattisgarh 
@chhattisgarhcmo
#MahatariVandanYojana #NariShakti #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #Sushasansarkar ViksitChhattisgarh

माताओं-बहनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में अब तक ₹19,444 करोड़ की राशि सीधे भेजी जा चुकी है। जब प्रदेश की माताएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तो परिवार मजबूत होता है और जब परिवार मजबूत होता है, तो छत्तीसगढ़ आगे बढ़ता है। श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ @vishnudeosai @dpr.chhattisgarh @chhattisgarhcmo #MahatariVandanYojana #NariShakti #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #Sushasansarkar ViksitChhattisgarh

Surguja, Chhattisgarh | Aug 16, 2026