चुनाव आयोग को लेकर जारी घमासान के बीच मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐलान किया है कि 28 सितंबर को कांग्रेस पार्टी इलेक्शन कमीशन (चुनाव आयोग) के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस के इन आरोपों और प्रदर्शन को हार की बौखलाहट करार दिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि 28 सितंबर को भोपाल में मुख्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर का घेराव किया जाएगा, साथ ही सभी जिलों में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। जीतू पटवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए मांग की कि उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
#mpcongress #jitupatwari #elactioncommissionofindia #sir