Public App Logo
राशन डीलर का बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब! CID जांच के बाद FIR दर्ज, जानें पूरा मामला... मोतिहारी के मधुबन प्रखंड (तालिमपुर) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पैक्स अध्यक्ष और जनवितरण प्रणाली विक्रेता (राशन डीलर) चन्नु साह पर फर्जी हस्ताक्षर करके राशन डकारने के मामले में केस दर्ज किया गया है! क्या है पूरा मामला? 👇 आरोप है कि साल 2016 में शिकायतकर्ता बिरजू ठाकुर के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर 25 किलो राशन का उठाव कर लिया गया था। 'मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल' पर हुई शिकायत, पकड़ीदयाल एसडीओ और CID बिहार की जांच के बाद अब इस पुराने मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। 🗣️ डीलर का बचाव: वहीं, डीलर चन्नु साह ने इन सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। अब पुलिस की सघन जांच के बाद ही असली सच सामने आएगा। 👇 आपके इलाके में राशन डीलर का काम कैसा है? क्या सबको समय पर और पूरा राशन मिलता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें! #MotihariNews #BiharNews #RationDealer #Madhuban #eastchamparan - Patahi News