चंबा में 11.97 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, SIU टीम ने कटोरी बंगला के पास दबोचा
चंबा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंबा पुलिस की SIU टीम ने कटोरी बंगला के पास दो युवकों को 11.97 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई इंस्पेक्टर गगनदीप के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार (28) निवासी सलांदरी और राकेश कुमार (28) निवासी लचोड़ी, सलूणी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से 11.97 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस जांच में अब चिट्टे की खेप के स्रोत, आरोपियों के संभावित संपर्कों और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशा आरोपियों तक कहां से पहुंचा था।
#Chamba #HimachalPradesh #Chitta #DrugFreeHimachal #NDPSAct #Police #SIU #UTHimachal #UTNews