#नेपाल में बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ पकड़े गए नानपारा के युवक,,सभी को भेजा गया जेल,,
बहराइच। नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नं 2 स्थित सिने रायल सिनेमा घर के पास एक होटल के कमरे में छापा मारकर मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो शाखा नेपालगंज व बांके जिले की पुलिस के जवानों ने 8 सौ 8 ग्राम स्मैक सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान नानपारा के मिरियासी टोला निवासी 21 वर्षीय रिजवान अहमद इदरीसी, 18 वर्षीय माज अहमद व 26 वर्षीय रफत खान के रूप में हुई है। इनके साथ भारतीय नम्बर प्लेट की स्कूटी भी बरामद हुई है। ब्यूरो के अनुसार स्कूटी अब्दुल खान पुत्र अल्ताफ खान के नाम से आरटीओ कार्यालय में दर्ज है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
Copy By Raju Jaiswal
#वायरल UP Police Bahraich Police Sashastra Seema Bal - SSB