मुंबई के बोरीवली स्थित गणपत पाटिल नगर में पुलिस ने एक कमरे में चल रही हाइड्रोपोनिक गांजा लैब का भंडाफोड़ किया. YouTube वीडियो देखकर तैयार की गई इस लैब में तापमान, नमी और pH कंट्रोल के साथ LED लाइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था. M.H.B. कॉलोनी पुलिस ने 1.62 लाख रुपये का 54 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा, 2.5 लाख रुपये का 189 ग्राम गीला गांजा और उपकरण जब्त किए हैं. मामले में एक शख्स गिरफ्तार है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.
#Mumbai #MaharashtraPolice #Crime #MumbaiPolice #cannabis #Marijuana #HindiNews #NewsbpBharat
Mat, Mathura | Aug 16, 2026